Advertisement
08 February 2018

दक्षिण अफ्रीका की धरती में टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, सीरीज में 3-0 की बढ़त

विराट कोहली के नाबाद शतक (160) और स्पिनरों युजवेंद्र चहल (4 विकेट) और कुलदीप यादव (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने जीत की हैट्रिक लगाकर सीरीज में 3-0 की बढ़त भी बना ली।

यह जीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि टीम इंडिया ने 26 सालों में पहली बार दक्षिण अफ्रिका की धरती लगातार तीन जीत हासिल की है। भारत के 6 विकेट पर 303 रनों के जवाब में द. अफ्रीका की पारी 40 ओवरों में 179 पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने छह मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई है।

ये रही दोनो टीमें-

Advertisement

भारत:  1. विराट कोहली (कप्तान) 2. रोहित शर्मा 3. शिखर धवन 4. अजिंक्य रहाणे 5. एमएस धोनी (विकेटकीपर) 6. केदार जाधव 7. हार्दिक पंड्या 8. भुवनेश्वर कुमार 9. कुलदीप यादव 10. जसप्रीत बुमराह 11. युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका: 1. एडेन मार्करैम (कप्तान) 2. हाशिम अमला 3. जेपी डुमिनी 4. हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर) 5. डेविड मिलर 6. खाया जोंडो 7. क्रिस मोरिस 8. एंडिले फेलुकवायो 9.. कैगिसो रबाडा 10. लुंगी एंगिडी 11. इमरान ताहिर।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Team India, hat-trick of victory, South Africa, 3-0 lead in series
OUTLOOK 08 February, 2018
Advertisement