Advertisement
02 June 2025

बीसीसीआई में होगा बड़ा बदलाव, रोजर बिन्नी की जगह ये दिग्गज संभालेगा कमान

भारत जब इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही होगी तो बीसीसीआई में एक बड़ा फेरबदल हो रहा होगा। दरअसल, बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब रोजर बिन्नी की जगह राजीव शुक्ला संभाल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बिन्नी के रिटायरमेंट के वजह से यह फैसला लिया जा रहा है। 

बीसीसीआई सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अनुभवी क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला अगले महीने रोजर बिन्नी के 70 वर्ष पूरे होने पर अंतरिम क्षमता में बीसीसीआई अध्यक्ष बनेंगे।

गौरतलब है कि बिन्नी, जिन्होंने 2022 में बोर्ड अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की जगह ली थी, 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे, जो किसी पदाधिकारी के लिए आयु-सीमा को पार कर जाएगा।

Advertisement

65 वर्षीय शुक्ला वर्तमान में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सितंबर में निकाय की एजीएम के दौरान नए चुनाव होने तक वह बीसीसीआई के सक्रिय अध्यक्ष होंगे। शुक्ला को खिलाड़ियों का करीबी भी माना जाता है और बीसीसीआई में उन्हें लंबा अनुभव भी है। 

TAGS: Roger binny, Bcci president, rajiv shukla, vice president, england tour
OUTLOOK 02 June, 2025
Advertisement