Advertisement
22 February 2018

धोनी को आपा खोते देखना एक दुर्लभ घटना है

धोनी को आपा खोते देखना एक दुर्लभतम घटना है | File Photo.

महेंद्र सिंह धोनी। जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे तो ‘कैप्टन कूल’ कहे जाते थे। अब कप्तानी जिसके हाथ में है, वो कतई ‘कूल’ नहीं है। नाम है विराट कोहली। अमूमन खेल में कप्तान का प्रभाव टीम पर पड़ता है। लग रहा है कोहली का कुछ असर धोनी पर भी आया है क्योंकि भूतपूर्व ‘कैप्टन कूल’ ने अपना आपा खोया है। ये आम खबर नहीं है। हार-जीत से लेकर मैदान की कठिन से कठिन सिचुएशन में निर्मोही बना रहने वाला धोनी किसी पर गाली देते हुए भड़के तो ये दुर्लभ चीज हो जाती है।

ऐसा ही हुआ साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में। साउथ अफ्रीका ने मैच जीत लिया। इस मैच में धोनी ने 28 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। धोनी ने मनीष पांडे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी भी की। 79 रन बनाने वाले पांडे टीम के सर्वोच्च स्कोरर भी रहे। इस साझेदारी के दौरान वो हुआ जो कम ही होता है।

बैटिंग कर रहे धोनी मनीष पांडे पर चिल्ला उठे और आवाज स्टंप्स माइक में रिकॉर्ड हो गई। धोनी ने पांडे को गालियों की दुनिया में पाए जाने वाले एक खास ‘संबोधन’ से बुलाते  हुए कहा कि इधर उधर क्या देख रहा है। मेरी तरफ देख। इसकी अगली ही गेंद पर धोनी ने छक्का लगाकर गेंद पर अपना गुस्सा निकाला। बाद की दो गेंदों पर उन्होंने लगातार दो चौके लगाए। ओवर की पांचवीं गेंद पर धोनी ने दो रन लेकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।

Advertisement

देखिए, वो दुर्लभ वीडियो-

धोनी और पांडे के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। इसकी बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि यह स्कोर भी साउथ अफ्रीका के लिए काफी नहीं था और उसने 18.4 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। सीरीज का आखिरी मैच 24 फरवरी को केप टाउन में खेला जाएगा।


 

TAGS: india vs south africa, ms dhoni, t20, dhoni angry
OUTLOOK 22 February, 2018
Advertisement