Advertisement
04 May 2018

जब सुरक्षा घेरा तोड़ फैन ने छुए धोनी के पैर, देखें वीडियो

Twitter

इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहते हैं। कई बार तो वह बीच मैदान में उनके पास सिर्फ उनसे मिलने के लिए पहुंच जाते हैं।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब फैंस धोनी की ओर दौड़े चले जाते हैं। कई बार मैदान में उनके फैन्स कोई भी खतरा उठाने के लिए तैयार हो जाते हैं। भले महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सिक्यूरिटी से घिरे रहते हों, लेकिन इसका उनके फैन्‍स पर कोई असर नहीं होता।

धोनी ने फैन के सिर पर रखा हाथ

Advertisement

ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को ईडन गार्डन में कोलकाता और चेन्नै के मैच के दौरान दोबारा देखने को मिला। गुरुवार को चेन्नै सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से था। कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में धोनी डग आउट में टीम के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी एक फैन ने आकर उनके पैर छू लिए। धोनी इस बात से कतई हैरान नहीं हुए और उन्होंने फैन के सिर पर हाथ रख दिया।

मौजूद सभी लोग ये देखकर चौंक गए

हालांकि इस वाकये से उस दौरान वहां मौजूद सभी लोग ये देखकर चौंक गए। वहीं, पास में बैठे मुरली विजय ये देखकर मुस्करा उठे। धोनी के पैर छूने के बाद तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उस फैन को वहां से हटा दिया।

यहां देखें वीडियो-

 इससे पहले भी हो चुका है ऐसा

गौरतलब है कि धोनी के साथ इस तरह का वाकया पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी बीच मैदान में उनके फैन उनके पैर छूने आ चुके हैं। इससे पहले जब टीम श्रीलंका के साथ मैच खेल रही थी और धोनी विकेट कीपिंग कर रहे थे, तब एक फैन दौड़ता हुआ ग्राउंड में आया और उनके पैर छूने लगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: fans touching, Dhoni's feet, eden gardens, chennai super kings, during IPL
OUTLOOK 04 May, 2018
Advertisement