Advertisement
01 February 2021

विराट और अनुष्का की बिटियां का नामकरण, दोनों के नाम मिलाकर रखा 'वामिका'

social media

भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी का फोटो शेयर कर नाम बताया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम 'वामिका' रखा है। बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 जनवरी को अपनी बच्ची का स्वागत किया था।

अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। आंसू, हंसी, खुशियां, चिंता.... कभी-कभी यह भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं। नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है। आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।

विराट ने इस तरह साझा की थी अपनी खुशियां

Advertisement


विराट कोहली ने ट्वीटर पर संदेश शेयर करते हुए कहा, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। आगे उन्होंने कहा, अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी।

वहीं ट्विटर पर अपने बच्चे के होने से पहले दंपति ने पपराजी से अनुरोध किया कि वह निजता का सम्मान करते हुए नवजात शिशु की तस्वीरें ने ले। बता दें कि कई साल डेटिंग करने के बाद अनुष्का और कोहली 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी ने उनदिनों खूब सुर्खियां बटोरी थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vamika, वामिका, क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, Virat and Anushka, Anushka daughter Vamika
OUTLOOK 01 February, 2021
Advertisement