Advertisement
03 May 2016

विराट कोहली खेल रत्न के लिए नामांकित

विराट कोहली खेल रत्न के लिए नामांकित

बीसीसीआई ने करीब चार साल के अंतराल के बाद खेल रत्‍न के लिए किसी क्रिकेट खिलाड़ी को नामांकित किया है। इससे पहले 2012 में क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को नामांकित किया गया था। हालांकि उस साल पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त और शूटर विजय कुमार को खेल रत्‍न दिया गया। अब तक सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को खेल रत्‍न दिया जा चुका है।  हालिया विश्‍व कप और वर्तमान में आईपीएल में उम्‍दा प्रदर्शन कर रहे कोहली निश्चित तौर पर खेल रत्‍न के लिए सबसे बेहतर पसंद कहे जा सकते हैं। 

TAGS: बीसीसीआई, राजीव गांधी खेल रत्‍न सम्‍मान, विराट कोहली, खेल मंत्रालय, अर्जुन पुरस्‍कार, अजिंक्‍य रहाणे, khel ratn, arjun award, bcci, sachin tendulkar, virat kohli, ajinky rhane, sports ministry
OUTLOOK 03 May, 2016
Advertisement