Advertisement
18 February 2016

स्पिन के जादूगर शेन वार्न को एनाकोंडा ने काटा

स्पिन के जादूगर शेन वार्न को एनाकोंडा ने काटा | गूगल

न्यूज डॉटकॉम एयू की रिपोर्ट के अनुसार वार्न  आई एम अ सेलिब्रिटी-गेट मी आउट ऑफ हेयर कार्यक्रम में एक टास्क कर रहे थे जब उन्हें एनाकोंडा ने काटा हालांकि वह सांप जहरीला नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है कि  अफ्रीकी मेंढक, बिच्छू, काकरोच और चूहों से भरे बॉक्स के बीच से बहादुरी से निकले शेन को सांपों का बॉक्स दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार मेजबान डॉक्टर क्रिस ब्राउन ने वार्न को चेताया कि उनकी त्वचा पर चूहे की गंध होने के कारण सांप उन्हें अपना आहार समझ सकता है। शेन ने अपना सिर बॉक्स में घुसाया और एक एनाकोंडा ने उन्हें काट लिया।

 

हादस के बाद वार्न का इलाज कराया गया और फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम के कार्यकारी प्रोड्यूसर स्टीफन टेटे ने कहा, शेन ने पहले ही कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा डर सांपों से लगता है और यह अद्भुत है कि सांप के काटने के बाद भी उसने टास्क पूरा किया। नेटवर्क टेन के प्रवक्ता ने बताया, बॉक्स में अनाकोंडा, कार्न स्नेक और रेट स्नेक थे। अनाकोंडा ने उन्हें काटा जो जहरीला नहीं था लेकिन उसके दांत इतने पैने हैं कि कांटने पर 100 सुइयां चुभने का दर्द देता है।

Advertisement

 

 

TAGS: क्रिकेट, खेल, स्पिनर, शेन वार्न, ऑस्ट्रेलिया, एनाकोंडा, हादसा
OUTLOOK 18 February, 2016
Advertisement