Advertisement
30 July 2016

हमें सभी विभागों में सुधार की जरूरत : जेसन होल्डर

मेहमान टीम ने एंटीगा में पहला टेस्ट पारी और 92 रन से जीता था। होल्डर ने कहा, हमें पिछले मैच से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी। हमने निश्चित रूप से अच्छी बल्लेबाजी भी नहीं की थी। हम निरंतरता पर काफी जोर दे रहे हैं। हमें लंबे समय तक दबाव बनाना होगा और साझेदारी में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। लेकिन हम मैच में इसे ज्यादा लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सके थे। ये ऐसे कुछ क्षेत्र हैं जिसमें हमें ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा,  हम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में असफल रहे थे। क्रिकेट में आपको कार्यान्वयन करना होता है। आप कहने को काफी चीजें कह सकते हैं लेकिन सब चीज कार्यान्वयन पर निर्भर करती है। गेंदबाजों को लंबे समय तक निरंतर गेंदबाजी करनी होगी और बल्लेबाजों को क्रीज पर जमकर रन जुटाने होंगे। यही अहम है।

एजेंसी

TAGS: West Indies, Jason Holder, वेस्टइंडीज, जेसन होल्डर
OUTLOOK 30 July, 2016
Advertisement