Advertisement
17 March 2015

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में फुटबॉल मैच रद्द

एएफपी

इस मैच का अगला कार्यक्रम किसी तटस्‍थ स्‍थान पर रखा जाएगा जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

लाहौर के दो गिरिजाघरों में हुए आत्मघाती बम विस्फोटों को देखते हुए मैच रद्द करने का फैसला किया गया। यह मैच लाहौर में ही होना था। फीफा ने यह फैसला तब किया जब यमन ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (पीएफएफ) के आश्वासन के बावजूद मैच खेलने से मना कर दिया। पीएफएफ दर्शकों के बगैर यह मैच कराने पर भी सहमत हो गया था।

पाकिस्तान से पिछड़ा भारत

Advertisement

फीफा रैंकिंग में भारत की स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है। अब वह दो पायदान नीचे खिसकते हुए 173वें स्‍थान पर आ गया है और इस प्रकार पाकिस्तान से तीन पायदान नीचे तथा उपमहाद्वीप में 36वें स्‍थान पर है। पिछले साल भारत ने सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। एशियाई देशों में ईरान सर्वोच्च 42वें स्‍थान पर है जबकि जापान 53वें स्‍थान पर। फुटबॉल खेलने वाले 209 देशों की सूची में मौजूदा चैंपियन जर्मनी शीर्ष पर कायम है। 

TAGS: फीफा-2018, क्वालीफायर, पाक-यमन, भारत की रैंकिंग, पाकिस्तान की फीफा रैंकिंग, लाहौर, आत्मघाती हमले
OUTLOOK 17 March, 2015
Advertisement