Advertisement
14 July 2018

फीफा वर्ल्ड कप 2018ः बेल्जियम ने इंग्लैंड को हरा हासिल किया तीसरा स्थान

twitter

बेल्जियम ने रूस में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 में तीसरा स्थान हासिल किया है। उसने शनिवार को इंग्लैंड को 2-0 से पराजित कर यह मुकाम हासिल किया। बेल्जियम की ओर से टी मेउनेर और ई. हैजार्ड ने गोल किया। बेल्जियम ने ग्रुप स्टेज में भी इंग्लैंड को 1-0 से हराया था। सेंट पीटर्सबर्ग में हुए इस मुकाबले में बेल्जियम के लिए पहला गोल खेल के चौथे मिनट में टी मेउनेर ने किया, तो दूसरा गोल दूसरे हाफ में ई हैजार्ड ने 82वें मिनट में दागा।

इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत में आक्रामक अंदाज अपनाया पर उसे बरकरार नहीं रख सका। उसके खिलाड़ियों ने बेल्जियम पर ज्यादा हमले किए। लेकिन जब बेल्जियम ने पलटवार करते हुए हमला किया तो बाएं छोर पर इंग्लिश डिफेंडर नदारद थे। इससे चैडली को मौका मिला गया। उन्होंने बाएं छोर से पास दिया, जिसे मेउनेर में गोल में तब्दील कर बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में 1-0 की बढ़त से उत्साहित बेल्जियम के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई हमले इंग्लिश गोलपोस्ट पर किए। लेकिन ये कोशिशें गोल में तब्दील नहीं हो पाईं. लेकिन खेल के 82वें मिनट में वह मौका आ ही गया, जिसका इंतजार बेल्जियम के खिलाड़ी कर रहे थे। केडी ब्रुइने से मिले पास पर ई हैजार्ड ने गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डालने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद निर्धारित 90 मिनट तक यही स्थिति रही। तीन मिनट के इंजुरी टाइम में भी कोई टीम स्कोर नहीं कर सकी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Fifa, world cup, fottball, Belgium, England
OUTLOOK 14 July, 2018
Advertisement