Advertisement
15 July 2018

फ्रांस बना चैंपियन, क्रोएशिया को 4-2 से हराकर जीता फीफा वर्ल्ड कप

Twitter/ France

दुनिया को 21वें फीफा वर्ल्ड कप का विजेता मिल गया है। फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 1998 के बाद फ्रांस दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना है।

हाफ टाइम से पहले

हाफ टाइम तक फ्रांस 2-1 की बढ़त पर था। फ्रांस को शुरुआत में ही क्रोएशिया के आत्मघाती गोल से बढ़त मिली थी, जिसे क्रोएशिया ने कुछ ही देर बाद 28वें मिनट में 1-1 से बराबर कर दिया। लेकिन इस बराबरी के 10 मिनट बाद ही मिली पेनल्टी किक को गोल में बदल ग्रीजमैन ने फ्रांस को फिर से 2-1 से आगे कर दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि विश्व कप के इतिहास में हाफ टाइम तक पिछड़ने के बाद विश्व कप जीतने वाली एकमात्र टीम उरुग्वे रही है। उसने यह कारनामा साल 1930 में खेले गए पहले विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ किया था और उसके बाद दोबारा कभी ऐसा नहीं हुआ, जब हाफ टाइम तक पिछड़ने के बाद किसी टीम ने विश्व कप खिताब अपनी झोली में डाला हो।

खेल की शुरुआत से ही क्रोएशिया ने फ्रांस पर अपना दबदबा बनाए रखा। खुद पर आत्मघाती गोल करने से पहले क्रोएशिया का गेंद पर करीब 65 फीसदी कब्जा रहा। जवाब में फ्रांस ने भी पलटवार किया और उसके खिलाड़ी क्रोएशिया के गोलपोस्ट में पहुंचने में कामयाब रहे। फायदा यह मिला की फ्रांस कॉर्नर हासिल करने में कामयाब रहा। खेल के 18वें मिनट में फ्रांस के ग्रीजमैन ने कॉर्नर किक ली, लेकिन किक को क्लीयर करने की कोशिश में मारियो मांजुकिक गेंद को अपने गोलपोस्ट मे ही मार बैठे। इससे मांजुकिक की तो शारीरिक भाषा जरूर बदली, लेकिन एक सामूहिक ईकाई के रूप में क्रोएशिया के अंदाज पर कोई असर नहीं पड़ा। क्रोएशिया ने फ्रांसिसी खेमे पर हमले बोलना जारी रखा और आत्मघाती गोल करने के दस मिनट बाद ही क्रोएशिया के पेरिसिक के बेहतरीन गोल ने क्रोएशिया को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

गतिरोध के बीच खेल के 10वें मिनट में फ्रांस को पेनल्टी किक मिली और ग्रीजमैन ने इसे गोल पोस्ट में डाल फ्रांस को एक बार फिर से 2-1 से आगे कर दिया।

फाइनल के लिए दोनों देशों की इलेवन इस प्रकार हैं: क्रोएशिया: डेनिजेल सुबासिक, सिमे वसाल्जको, डेजान लोवरेन,डोमागोज विदा, इवान स्ट्रिनीक, इवान रेकिटिक,मासेर्लो ब्राजोविक, एंटे रेबिक, लुका मोड्रिक, इवान पेरीसिक और मारियो मांजुकिक

फ्रांस: लोरिस, बेंजामिन पावर्ड, राफेल वरान, सैमुअल उम्तीती, लुकास हर्नान्डेज, एनगोलो कान्ते, पॉल पोग्बा,कीलियन एम्बापी,एंटोनी ग्रीजमैन,ब्लेस मातुइदी और ओलीवर जिरो

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: FIFA World cup, final 2018, france vs kroatia, moscow, russia
OUTLOOK 15 July, 2018
Advertisement