Advertisement
16 June 2016

फ्रांस यूरो चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में

गूगल

 एटलेटिको मैडिड के फारवर्ड ग्रिएजमैन ने 90वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि पायेज ने स्टापेज टाइम में गोल किया। पिछले मैच में रोमानिया के खिलाफ भी आखिरी क्षणों में किये गए गोल की मदद से फ्रांस ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। आखिरी क्षणों में इन दो के गोलों से मिली जीत से सवाल उठने लगे हैं कि दिदियेर देसचैम्प्स की टीम अपनी सरजमीं पर यूरो कप जीतने का 1984 और 1998 वाला कमाल दोहरा सकेंगी या नहीं।

अब फ्रांस का सामना स्विटजरलैंड से होगा। स्विस टीम ने रोमानिया से 1-1 से ड्रा खेला। अन्य मुकाबलों में रूस ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराया।

 

Advertisement

 

TAGS: अंतोइने ग्रिएजमैन, दिमित्री पायेत, गोल, मेजबान फ्रांस, अल्बानिया, यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप 2016, Antoine Griezmann, Dimitri Payet, France, Euro 2016, Albania.
OUTLOOK 16 June, 2016
Advertisement