Advertisement
10 February 2018

जब पाक क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने किया तिरंगे का सम्मान

Twitter

भारत-पाकिस्तान। दो मुल्क, जिनके बीच राजनीतिक तनाव बना रहता है। ये क्रिकेट से लेकर सिनेमा और दूसरी बातों तक फैला हुआ है लेकिन कुछ खबरें इस तनाव को थोड़ा कम करती हैं।

ऐसा ही एक वाकया हुआ। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में हुई आइस क्रिकेट सीरीज में जीतने के बाद अपने फैंस से मिल रहे थे।

शाहिद जब अपने फैंस से मिल रहे थे तभी एक भारतीय महिला ने शाहिद से फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। जैसे ही शाहिद फोटो खिंचवाने के लिए आगे बढ़े उन्होंने देखा कि महिला ने भारत के झंडे को ठीक से नहीं पकड़ा था। उसने तिरंगे को फोल्ड कर रखा था। ये देखते ही शाहिद ने महिला से कहा कि ‘पहले फ्लैग सीधा करो।’ भारतीय झंडे के प्रति शाहिद का ये सम्मान देखकर वहां खड़े लोग भी काफी खुश नजर आए।

Advertisement

शाहिद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग शाहिद के इस अच्छे व्यवहार के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस से मिलने के दौरान शाहिद ने किसी को नाराज नहीं किया और आराम से सबके साथ फोटो खिंचवाई। यह आइस सीरीज स्विट्जरलैंड के अल्पाइन पर्वत श्रेणियों की जमी हुई सेंट मोरित्ज झील पर कृत्रिम रूप से तैयार की गई पिच पर खेली गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां पहुंचे दर्शकों में जबर्दस्त जोश देखने को मिला।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: pakistan, indian girl, tricolor, shahid afridi
OUTLOOK 10 February, 2018
Advertisement