Advertisement
26 April 2017

गंभीर ने बताया, विराट क्‍यों देते हैं इतनी गालियां?

गंभीर ने बताया, विराट क्‍यों देते हैं इतनी गालियां? | google

आईपीएल में कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली में कई समानताएं भी हैं। दोनों खिलाड़ी अपनी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता और नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं, दोनों मैदान पर काफी अग्रेसिव रहते हैं और कई बार अपशब्दों और गालियों का प्रयोग भी करते हैं। इसके अलावा एक और अहम समानता है कि ये दोनों खिलाड़ी मूल रूप से दिल्ली के हैं।

गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह और विराट कोहली मैदान पर इतने आक्रामक क्यों रहते हैं और इतनी गाली क्यों देते हैं?

गंभीर ने कहा कि दिल्ली के खिलाड़ी ज्यादा गाली देते हैं। गंभीर से जब पूछा गया कि दिल्ली के खिलाड़ी मैदान पर इतनी गाली क्यों देते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने बड़ी साफगोई से कहा कि दिल्ली के खिलाड़ी मैदान पर आक्रामक रहने के लिए इस तरह का व्यवहार करते हैं।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि यह व्यवहार वह कहीं से सीखते नहीं, बल्कि यह दिल्ली का कल्‍चर है। गंभीर ने इंटरव्यू लेने वाले जतिन सप्रू से कहा, 'दिल्ली के खिलाड़ियों में यह चीज स्वभाविक रूप से आ जाती है। आप कह सकते हैं कि यह दिल्ली की संस्कृति है। मैं तो बस इतना ही कह सकता हूं कि इससे आपका फोकस खेल पर रहता है और इससे आप खेल में अच्छी प्रतिस्पर्धा करते हैं।'

गंभीर ने कहा कि मैदान की इन चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह चीज सिर्फ मैदान तक ही सीमित है तो सही है और मैदान की बात मैदान पर ही छोड़ दी जानी चाहिए।

TAGS: विराट कोहली, गंभीर, आईपीएल, virat kohli, gambhir, ipl, cricket
OUTLOOK 26 April, 2017
Advertisement