Advertisement
09 August 2016

पदक से चूके बिंद्रा, दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूटा

PTI

हालांकि पदक जीतने का सपना टूटने के बावजूद भारत के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं। बिंद्रा ने पत्रकारों से कहा, ऐसा होता है। किसी को चौथे नंबर पर रहना था और मैं रहा। मैने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा , मैने पूरी कोशिश की और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। यह अच्छा और कठिन दिन था। मैंने अपना सब कुछ दिया और ओलंपिक में दुनिया में चौथे स्थान पर रहकर अपने कैरियर से विदा ली। पदक जीतता तो और अच्छा होता। मैं बहुत करीब पहुंचा लेकिन मैं खुश हूं।

एजेंसी

 

TAGS: Abhinav Bindra, अभिनव बिंद्रा
OUTLOOK 09 August, 2016
Advertisement