Advertisement
21 December 2022

अजिंक्य रहाणे फिर से कर सकते हैं वापसी, जानें क्यों

रणजी ट्रॉफी में हैदराबद के खिलाफ रहाणे ने 261 गेंदों पर 204 रनों की धमाकेदार पारी खेली अपनी इस पारी में रहाणे ने 26 चौके और 3 छक्का लगाया। रहाणे ने अपने इस डबल सेंचुरी से टीम इंडिया की टेस्ट टीम के लिए एक बार फिर से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

हालांकि भारतीय टीम के बड़े ही उम्दा बल्लेबाज जो कि कई दिनों से खराब फार्म से झूझ रहे हैं, उनका नाम है अजिंक्य रहाणे। इस खिलाड़ी को खराब फार्म के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। सरल शब्दों में कहें तो उनका पुराना रूप लौट आया।

उन्होंने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 204 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। अपने इस दोहरे शतक के बदौलत उन्होंने एक बार फिर बोर्ड के दरवाजो को अपने सलेक्शन के लिए खटखटाया है। रहाणे ने अपनी इस पारी में 26 चौके और 3 छक्के जड़े। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बोर्ड की नज़र रहाणे पर पड़ती है या नहीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ajinkya Rahane, Ranji Trophy, return again, know why
OUTLOOK 21 December, 2022
Advertisement