Advertisement
28 July 2016

नरसिंह के समर्थन में आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

पहलवान नरसिंह यादव फोटो गूगल

गौरतलब है कि नरसिंह यादव पर प्रतिबंधित दवा लेने का आरोप लगने के बाद उनके रियो ओलंपिक में भाग लेने की संभावना कम हो गई। नरसिंह पर आरोप लगने के बाद इस तरह की खबरें भी आई कि उनके साथ धोखा हुआ है। मामले ने तूल पकड़ा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रकरण की जानकारी मांगी। संसद में भी मामला उठा और लगातार नरसिंह के पक्ष में सोशल मीडिया पर जोरदार आवाज उठी। उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले नरसिंह यादव का मामला जोर पकड़ने लगा कि लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से इस प्रकरण पर चुप्पी साधे रहे।

गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि नरसिंह के साथ अन्याय नहीं होगा। नरसिंह के समर्थन में कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह भी आगे आ गए हैं। उन्होने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो। उधर नरसिंह यादव ने इस पूरे प्रकरण में साजिश की बात कही है। उन्होने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर भी करवाया है। गुरुवार को अंतिम फैसला होगा कि नरसिंह रियो जाएंगे या नहीं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नरसिंह यादव, कुश्ती, अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश, ब्रजभूषण शरण सिंह, संसद, आेलंपिक
OUTLOOK 28 July, 2016
Advertisement