Advertisement
19 May 2022

तीरंदाजी विश्व कप ग्वांगजू: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने देश को दिलाया कांस्य पदक, चीनी ताइपे टीम को हराया

ANI

ग्वांगजू (दक्षिण कोरिया), 19 मई (भाषा) ग्वांगजू में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने गुरूवार को विश्व कप चरण दो की रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या तीन कर दी।

भारतीय पुरुष टीम को हालांकि अपने से निचली रैंकिंग की टीम फ्रांस से क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन रिद्धि फोर, कोमोलिका बारी और अंकिता भगत की टीम ने चीनी ताइपे को एक तरफा कांस्य पदक के प्लेऑफ में 6-2 (56-52, 54-51, 54-55, 55-54) से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में घरेलू प्रबल दावेदार कोरिया से 2-6 (53-55, 57-55, 51-53, 43-53) से हार मिली, जिससे टीम को कांस्य पदक मुकाबला मिला। इससे पहले तरुणदीप राय और जयंता तालुकदार की अनुभवी जोड़ी के साथ पदार्पण कर रहे नीरज चौहान की तिकड़ी को 15वें वरीय फ्रांस से 2-6 (54-57, 55-52, 53-55, 47-53) से हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को पुरूष कंपाउंड टीम ने फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया था जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक जीतकर खाता खोला था।

Advertisement

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने अमन सैनी और रजत चौहान के साथ शनिवार को फाइनल में पहुंचने के लिए घरेलू पसंदीदा दक्षिण कोरिया को हराकर भारत के लिए कम से कम एक रजत पदक पक्का किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 19 May, 2022
Advertisement