Advertisement
29 August 2018

एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में अमित और विकास सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 2 पदक पक्के

इंडोनेशिया में जारी एशियन गेम्स-2018 का बुधवार को 11वां दिन है। इससे पहले 10वां दिन भारत के लिए उपलब्धि भरा रहा। भारतीय एथलीटों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते। लिहाजा अब भारत पदक तालिका में कुल 50 पदक के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम पर 9 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य पदक हैं।

इनसे हैं उम्मीदें...

अमित पंघाल ने 49 किग्रा फ्लाईवेट और विकास कृष्णनन ने 75 किग्रा मिडिलवेट वर्ग के आखिरी-4 में जगह बनाई। अमित ने क्वार्टर फाइनल में उत्तरी कोरिया के रयोन किम जांग को 5-0 से मात दी। सेमीफाइनल में उनका सामना फिलीपींस के कार्लो पाल्लम से होगा।

Advertisement

-विकास ने चीन के तोहेता इरबिके तांगलाथियान को 3-2 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कजाकिस्तान के अमानकुल आबिलखान से होगा। 

-मुक्केबाजी में अमित और विकास सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 2 पदक पक्के

-बुधवार को 200 मीटर फाइनल में दुती चंद पर निगाहें टिकी हुई हैं। उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। इससे पहले वे सेमीफाइनल में 23:00 सेकंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं। बता दें कि दुती 100 मीटर रेस में रजत पदक जीत चुकी हैं। तब वे 0.02 सेकंड के अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं थीं।

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में चीन को हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचने के प्रयास में होगी।

-मुक्केबाजी में भारत के अमित, विकास, धीरज और सरजूबाला भी अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगे।

-भारत अपने 2014 के पदकों की संख्या की बराबरी करने से सिर्फ 7 पदक पीछे है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Asian games, 2018, day 11, live updates
OUTLOOK 29 August, 2018
Advertisement