Advertisement
10 October 2018

एशियन पैरा गेम्स: तीरंदाज हरविंदर ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

एशियाई पैरा गेम्स में दिव्यांगों ने दिखाया दम, पहले दिन जीते 6 पदक | File Photo

तीरंदाज हरविंदर सिंह ने बुधवार को यहां एशियन पैरा गेम्स की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इन खेलों में तीरंदाजी में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। गेम्स के पांचवें दिन भारत ने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते।

हरविंदर ने डब्ल्यू 2/एसटी वर्ग के फाइनल में चीन के झाओ लिश्यु को 6-0 से हराकर खिताब अपने नाम करते हुए भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या को सात तक पहुंचाया। डब्ल्यू-2 वर्ग में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो घुटने के नीचे दोनों पैर कटे होने के कारण खड़े नहीं हो पाते और उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती है। एसटी वर्ग के तीरंदाज में सीमित दिव्यांगता होती है और वे व्हीलचेयर के बिना भी निशाना लगा सकते हैं।

मोनु घंगास ने पुरुष चक्का फेंक एफ-11 वर्ग में रजत पदक जीता जबकि मुहम्मद यासिर ने पुरुष गोला फेंक एफ 46 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मोनु तीसरे प्रयास में 35.89 मीटर की दूरी तय कर पदक जीतने में सफल रहे। विजय कुमार ने पुरुषों के ऊंची कूद में टी42/टी61/टी63 स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे। ईरान के ओलाद माहदी ने 42.37 मीटर के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। गोला फेंक में यासिर ने 14.22 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता। चीन के वेई एनलोंग (15.67 मीटर) ने खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जबकि कजाखिस्तान के मानसुरबायेव राविल (14.66 मीटर) ने रजत पदक जीता।

TAGS: Asian para games 2018, india, 6 medals, harvinder singh
OUTLOOK 10 October, 2018
Advertisement