Advertisement
05 August 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022ः कुश्ती में बजरंग पूनिया ने दिलाया गोल्ड मेडल; कनाडा के लचलान मैकनीला को 9-2 से हराया, भारत का सातवां स्वर्ण पदक

बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। 65 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में उन्होंने कनाडा के लचलान मैकनीला को 9-2 से हराया। बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता। भारत का कुश्ती में यह पहला गोल्ड मेडल है और अब तक 7 गोल्ड हो चुके हैं। बजरंग पूनिया के बाद दीपक और साक्षी मलिक भी पदकों की संख्या बढ़ाने में जोर लगा रेह हैं।

पहले हाफ में बजरंग ने चार अंक लिए। फिर दूसरे हाफ में मैकलीन ने दो प्वाइंट लेकर वापसी की कोशिश की लेकिन बजरंग ने और कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले बजरंग पूनिया ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। 2018 में भी उन्होंने 65 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड जीता था। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। कुश्ती में इस बार भारत का यह दूसरा पदक है। बजरंग से पहले अंशु मलिक रजत पदक जीतने में कामयाब हुई थीं।

महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कैटेगरी में भारत की अंशु मलिक को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने उन्हें फाइनल में पटखनी दी। 21 साल की अंशु मलिक का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह पहला मेडल है। यह भारत का 21वां मेडल होगा।

Advertisement

भारत के दीपक पूनिया भी फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही एक और मेडल पक्का हो गया। उन्होंने 86 किलोग्राम के सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा के एलेक्स मोर के 3-1 से हराया। दीपक से पहले साक्षी मलिक, और बजरंग पूनिया भी फाइनल में जगह बनाकर मेडल पक्के कर चुके हैं। भारतीय रेसलर साक्षी मलिक कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में पहुंच गई हैं। महिलाओं की 62 किलोग्राम फ्री स्टाइल के सेमीफाइनल मुकाबले में कैमरून की बर्थे एटेन नगोले को 10-0 से हराया। अब गोल्ड मेडल के लिए उनका मुकाबला कनाडा की एना गोडिनेज से होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 05 August, 2022
Advertisement