Advertisement
02 August 2022

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को बड़ी सफलता, सुशीला देवी ने जूडो में जीता सिल्वर तो विजय कुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ट्विटर

22वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 से भारत के लिए शानदार ख़बर आ रही है। आयोजन के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। मणिपुर पुलिस में सब-इंस्‍पेक्‍टर सुशीला देवी को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्‍हाइटबूई से शिकस्‍त मिली।इसके साथ ही जूडो खिलाड़ी विजय कुमार ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में ने कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।

यह प्रदर्शन विशेष महत्व इसलिए रखता है क्योंकि यह पदक वेटलिफ्टिंग स्पर्धा से इतर भारत की झोली में आए हैं। वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में भी भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। महिला खिलाड़ी हरजिंदर कौर ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में 212 किलो वज़न उठाकर कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम और  बैडमिंटन मिक्स टीम फाइनल राउंड में पहुंच गई है।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत आहिस्ता आहिस्ता सीढ़ी चढ़ रहा है। चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3कांस्य पदक हासिल कर लिए हैं। इस तरह भारत कुल 9 पदक जीतकर मेडल तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश भारत से आगे हैं।

Advertisement

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी और विजय कुमार के घर में खुशी का माहौल है। देश दुनिया से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसके साथ स्त्री शक्ति ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से खेलों की दुनिया में अपना दबदबा कायम किया है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर  खिलाड़ियों के इस अद्वितीय प्रदर्शन से प्रसन्न हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है और आगे भी मजबूती के साथ खेल के मैदान में डंटे रहने के लिए कहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Big success for India, Commonwealth Games, Sushila Devi, won silver, Judo, Vijay Kumar, bronze medal
OUTLOOK 02 August, 2022
Advertisement