Advertisement
13 April 2018

CWG 2018: 65 किलोग्राम फ्री स्‍टाइल कुश्‍ती में भारत के लिए बजरंग पूनिया ने जीता 17वां गोल्‍ड

twitter

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स में नौवें दिन शुक्रवार को भारत के पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। बजरंग पूनिया ने जहां देश को गोल्ड मेडल दिलाया तो वहीं पूंजा ढांडा ने सिल्वर मेडल दिलाए। बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को मात देकर सोना जीता।

बजरंग के राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक है

यह बजरंग के राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक है। बजरंग ने रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता चारिग को 10-1 से मात दी। उन्होंने पहले ही दौर में जीत हासिल कर ली।

Advertisement

साल 2014 में बजरंग ने ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 61 किलोग्राम वर्ग में स्पर्धा करते हुए रजत जीता था और इस बार वह इन खेलों में अपने पदक के रंग को बदलने में कामयाब रहे।

 

भारत की दो बेटियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल पर निशाना साधा

इससे पहले 50 मीटर रायफल 3 पॉजीशन इवेंट में भारत की दो बेटियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद भारतीय शूटर अनीश भानवाला ने भी 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत को गोल्ड मेडल जितवाया। 

तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 के फाइनल में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया और इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।

वहीं, इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य बेटी अंजुम मोदगिल ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है और गोल्ड लाने के मामले में बेटियां अव्वल हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: CWG 2018, Indian shooter Anish Bhanwala, wins gold, Men's 25m Rapid Fire, Pistol event
OUTLOOK 13 April, 2018
Advertisement