Advertisement
04 April 2017

दीपा की घुटने की सर्जरी हुई, एशियाई चैम्पियनशिप से हटी

google

दीपा ने मुंबई में घुटने की सर्जरी करायी और वह 18 मई से थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी।

दीपा ने ट्विटर पर लिखा, सभी को हैलो, एक अपडेट है। मैं हाल में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गयी थी जिसके लिये सर्जरी करायी। रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है और मैं जल्द ही वापसी करूंगी।

बीते समय में महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का उपचार करने वाले डॉक्टर अनंत जोशी की देखरेख में यह सर्जरी हुई।

Advertisement

दीपा ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी थी, जिससे वह सुर्खियों में आयी थीं। वह रियो ओलंपिक खेलों में अपनी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थी।

ग्लास्गो 2014 राष्‍ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर सुर्खियों में आनी वाली दीपा ऐसा करने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनी थी। भाषा

TAGS: दीपा कर्माकर, सर्जरी, घुटना, deepa karmakar, Olympic, surgery
OUTLOOK 04 April, 2017
Advertisement