Advertisement
19 June 2021

उड़न सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन, एक महीने से कोरोना से रहे थे जूझ

उड़नसिख मशहूर मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन, एक महीने से कोरोना से रहे थे जूझ

उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन हो गया। वे 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालत में सुधार होने के बाद परिजनों के आग्रह पर उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इससे पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था।

मिल्खा सिंह आज से एक महीने पहले 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (85) को भी संक्रमण के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। परिवार के आग्रह पर मिल्खा सिंह को 30 मई को अस्पातल से छुट्टी मिल गई थी और वे अपने घर पर ही थे। तीन जून को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया।

करीब एक महीने से कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। एक दिन पहले तक वे कोरोना से अच्छी तरह उबर रहे थे। पीजीआई भी उनके स्वास्थ्य लाभ पर संतुष्टि जता रहा था, लेकिन शुक्रवार को उन्हें बुखार आया और ऑक्सीजन का स्तर भी गिर गया।

TAGS: Milkha Singh died, Flying sikh milkha Singh, Milkha Singh, Covid, Modi
OUTLOOK 19 June, 2021
Advertisement