Advertisement
06 August 2016

रियो में सफलता के लिये भूखे हैं गैटलिन

गूगल

 डोपिंग के कारण दो बार प्रतिबंध झेलने वाले 34 वर्षीय गैटलिन ने इस साल दो सबसे तेज समय निकाले हैं और वह दो बार के चैंपियन बोल्ट के लिये सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभरे हैं। बोल्ट ओलंपिक से पहले मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी से जूझते रहे थे। गैटलिन ने एथेंस ओलंपिक 2004 में 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन प्रतिबंध के कारण वह 2008 ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाये थे। उन्होंने 2012 में वापसी की और कांस्य पदक हासिल किया था। अभी अमेरिकी ट्रैक एवं फील्ड टीम के साथ कासाब्लांका में अभ्यास कर रहे गैटलिन ने कहा, मैं मैदान पर उतरकर वह करूंगा जो मुझे करना चाहिए। ये ओलंपिक विशेष बनने जा रहे हैं। सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और इसलिए मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से तैयार हूं। गैटलिन से जब पूछा गया कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा भूखा।

एजेंसी

TAGS: US, sprinter, Justin Gatlin, अमेरिका, फर्राटा धावक, जस्टिन गैटलिन
OUTLOOK 06 August, 2016
Advertisement