Advertisement
06 February 2018

मुबंई के समंदर पर गौरी की फतह, तैरकर तय की 48 किलोमीटर की दूरी

ANI

उदयपुर की रहने वाली गौरी सिंघवी (14) इस बार मुंबई के खार दांडा से गेटवे ऑफ इंडिया तक लगभग 48 किलोमीटर की दूरी तक तैरने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। मंगलवार की सुबह गौरी ने इस रिकॉर्ड तैराकी अभियान की शुरुआत की। गौरी ने इतनी लंबी दूरी को मात्र लगभग आठ घंटे में पार किया।

इससे पहले गौरी वर्ली-बांद्रा सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच 36 किलोमीटर की दूरी तक तैरने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। अब वे अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अरब सागर में उतरी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gauri, victory, sea, Mumbai, swim, 48 kms
OUTLOOK 06 February, 2018
Advertisement