Advertisement
14 August 2018

गोल्ड मेडलिस्ट और ध्यान चंद पुरस्कार विजेता हकम सिंह भट्टल का निधन

File Photo

पंजाब में संगरूर के एक हॉस्पिटल में पिछले काफी समय से भर्ती एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और ध्यान चंद अवॉर्ड विनर ऐथलीट हकम सिंह भट्टल का मंगलवार को निधन हो गया। आर्थिक परेशानियों के कारण हकम सिंह के परिवार को उनके इलाज के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि बाद में उनकी मदद के लिए काफी लोग सामने आए थे।

हकम सिंह लीवर संबंधी बीमारी से ग्रसित थे और काफी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। भारत के लिए मेडल जीतने वाले हक भारतीय सेना में भी रहे थे। उन्होंने 1972 में 6 सिख रेजिमेंट में हवलदार के तौर पर ज्वाइन किया था। खेल के विकास में अहम योगदान के लिए उन्हें 29 अगस्त, 2008 को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ध्यान चंद अवॉर्ड से सम्मानित मिल चुका थे।

हकम सिंह की पत्नी ने कहा था की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कम से कम सरकार को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है। हाल ही में पंजाब के चीफ मिनिस्टर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके ट्रीटमेंट के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने को मंजूरी दी थी। इसके पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी उनके लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा कर चुके थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Hakam Singh Bhattal, Asian Games, gold medallist, athlete, Dhyan Chand award, winner, passed away
OUTLOOK 14 August, 2018
Advertisement