Advertisement
29 August 2021

टोक्यो पैरालंपिक में भारत को दूसरा पदक; हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम ने दी बधाई

ANI

टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है। उन्होंने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है।निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे। उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था। निषाद कुमार ने पहली कोशिश में 2.02 मीटर की जंप की थी। दूसरे प्रयास में उन्होंने 2.06 मीटर की जंप की।

हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले निषाद कुमार ने पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की थी। इस अहम मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं। मेडल पर कब्जा जमाने के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है।

यह भारत का टोक्यो पैरालंपिक में दूसरा मेडल है। इससे पहले भाविनाबेन पटेल ने रविवार को महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।

Advertisement

हाई जंप में निषाद कुमार के सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। पीएम कहा है कि वे एक असाधारण एथलीट हैं, मैं इससे बहुत खुश हूं।

TAGS: India, second, medal, Tokyo, Paralympics, Nishad Kumar
OUTLOOK 29 August, 2021
Advertisement