Advertisement
03 August 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता स्वर्ण पदक, बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाई खुशी

Twitter_ANI

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। आयोजन के पांचवे दिन भारतीय टेबल टेनिस, बैडमिंटन और लॉन बॉल्स खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जहां एक तरफ पुरुष टेबल टेनिस टीम और महिला लॉन बॉल्स टीम ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं दूसरी ओर भारतीय मिक्स बैडमिंटन टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित महसूस करने का अवसर दिया। 

 

राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रर्दशन करते हुए कुल 4 मेडल जीते। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही महिला लॉन बॉल्स टीम ने स्वर्ण पदक जीतते हुए,दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर इतिहास रचने का काम किया। भारतीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों का अद्भुत प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी रहा। विजय ठाकुर ने 96 किलोग्राम भार वर्ग में 346 किलो (191 क्लीन एंड जर्क और 155 स्नैच) वज़न उठाकर सिल्वर मेडल जीता। भारत अभी तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 8 पदक हासिल कर चुका है। पांचवे दिन भारतीय मिक्स बैडमिंटन टीम से बड़ी उम्मीदें थीं। इन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में भारतीय टीम को मलेशिया की टीम ने 1 - 3 से शिकस्त दी। 

Advertisement

 

भारतीय खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर कुल 13 पदक के पदक तालिया में छठे स्थान पर बना हुआ है। पदक तालिका में फिलहाल भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश हैं। भारतीय खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता ज़ाहिर की है। सभी ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी दिनों में इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखने के लिए कहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Commonwealth Games 2022, Indian table tennis team won gold medal, Indian mix badminton team won silver medal, Indian weightlifter Vijay Thakur won silver medal, Indian lawn balls team won gold medal, great performance by Indian team
OUTLOOK 03 August, 2022
Advertisement