Advertisement
09 April 2018

महिलाओं के बाद भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड मेडल

TWITTER

टेबल टेनिस में महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत ने नाइजीरिया को हराकर मेन्स टीम इवेंट का मैच जीत लिया है।

भारत ने पुरुष टीम इवेंट के आखिरी डबल्स मुकाबले में नाइजीरिया की जोड़ी को 3-0 से हराया। इसके साथ ही मैच भी 3-0 से अपने नाम किया। भारत के खाते में कुल 9 गोल्ड मेडल आ चुके हैं।

फाइनल के पहले मैच में (एकल वर्ग) अचंता शरथ कमल, दूसरे मैच में साथियान गणासेकरन और तीसरे मैच (युगल वर्ग) में हरमीत देसाई और साथियान गणासेकरन ने जीत हासिल की। राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस को शामिल किए जाने के बाद यह पहली बार है जब भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में टीम स्वर्ण पदक जीता है।

Advertisement

बता दें कि भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने आज गत चैम्पियन सिंगापुर को हराकर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, महिला टीम ने रविवार को सिंगापुर को हराकर पहली बार स्वर्ण जीता था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: india, gold medal, cwg 2018, table tennis, commonwealth games
OUTLOOK 09 April, 2018
Advertisement