Advertisement
10 November 2021

कोहली की बेटी को धमकी देने वाला शख्स हैदराबाद से गिरफ्तार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी

टी-20 वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया अपने शुरुआती दोनों मैच बुरी तरह हारने के बाद सोशल मीडिया पर टीम की जमकर खिंचाई हुई। विराट कोहली खासतौर पर फैन्‍स के निशाने पर रहे। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने की है। अब आरोपी को पुलिस टीम मुंबई लेकर आ रही है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली के परिवार, उनकी बेटी वामिका को लेकर धमकियां दी गईं और अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग ने भी एक्शन लिया था।

आजतक ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी है, जिसकी उम्र 23 साल है। आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। वो वहीं का रहने वाला है। आरोपी छात्र बताया जा रहा है। वह पहले फ़ूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था, आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है।

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो हार का सामना किया है। पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया। फैंस की टीम इंडिया से नाराजगी इतनी थी कि कुछ लोगों ने सभी सीमाओं को पार कर दिया था। सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली के परिवार, उनकी बेटी वामिका को लेकर धमकिया दी जा रही थी और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था।

TAGS: T-20, India-Pakistan, Virat Kohli, daughter Vamika, Hyderabad, accused, Software engineer
OUTLOOK 10 November, 2021
Advertisement