Advertisement
13 September 2018

ब्रैट ली का फिर दिखा भारत प्रेम, गणेश चतुर्थी की पूजा में हुए शामिल

ANI

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रैट ली का गुरुवार को एक बार फिर भारत प्रेम नजर आया। गणेश चतुर्थी के मौके पर एक बार फिर से ये गेंदबाज भारतीय परिधानों में नजर आए। मुंबई सहित पूरा महाराष्ट्र गुरुवार से गणेश चतुर्थी के रंग में रंगा हुआ है।

महाराष्ट्र में आज गणेश दर्शन के लिए पहुंचे थे ब्रेट ली

न सिर्फ महाराष्ट्र में ही बल्कि देश के कई जगहों पर गणपति पूजा के पंडाल लगे हुए हैं। महाराष्ट्र में भी वहीं की संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिल जाती है। ऐसे में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली भी मुंबई में जीएसबी सेवा मंडल के पंडाल में गणेश जी के दर्शन करने पहुंचे। ब्रैट ली भारतीय लोगों के बीच बहुत ही सहज महसूस करते हैं। हालांकि लोगों में आज भी उनको देखने के लिए होड़ मची रहती है।

Advertisement

इससे पहले अमृतसर दरबार साहिब में सेवा करते नजर आए थे ब्रेट ली

इससे पहले भी ब्रैट ली कई बार भारतीय परिधानों में देखा गया है। मई महीने में अमृतसर में उन्होंने दरबार साहिब में लंगर की सेवा भी निभाई। सूचना केंद्र में विजिटर बुक पर अपने अनुभव भी दर्ज किए। इसके अलावा ब्रेट ली एक बार श्री गुरु रामदास यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसिज में बहरे लोगों के लिए करवाए समागम में भी पहुंचे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mumbai, Former Australian Cricketer, Brett Lee, participates, Ganesh Chaturthi, celebrations
OUTLOOK 13 September, 2018
Advertisement