Advertisement
23 June 2020

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कोरोना संक्रमित

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कोरोना संक्रमित | File Photo

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। ये बातें स्पोर्ट क्लब द्वारा जारी बयान में कहा गया है।इससे पहले टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद क्रोएशिया के जगरेब में चल रहे टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। इस टूर्नामेंट के दूसरे चरण के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को रूस के आंद्रे रूबलेव से खेलना था। 

टेनिस खिलाड़ी दिमित्रोव भी कोरोना संक्रमित

इससे पहले दिमित्रोव ने खुलासा किया था कि मोनाको से लौटने के बाद रविवार को उनका कोरोना रिपोर्ट परीक्षण किया था। जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिमित्रोव के कोच क्रिश्चियन पॉश और जोकोविच के फिटनेस कोच मार्को पैनिची भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Advertisement

 

 

 

 

 

 

TAGS: Novak Djokovic, Tests Positive, Coronavirus
OUTLOOK 23 June, 2020
Advertisement