Advertisement
06 July 2016

प्रेमिका की हत्या के लिए पिस्टोरियस को छह साल की सजा

गूगल

उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थोकोजिले मासिपा ने हत्या के लिए न्यूनतम 15 साल की सजा से आधी से भी कम सजा देने के लिए कई मुद्दे गिनवाए जिसमें खिलाड़ी का यह दावा भी शामिल है कि उन्हें लगा कि वह एक घुसपैठिये को गोली मार रहे हैं। न्यायाधीश ने कहा, आरोपी को मैं जो सजा सुनाती हूं वह छह साल की जेल है। सजा काटने के लिए जेल ले जाए जाने से पूर्व 29 साल के पिस्टोरियस अदालत में अपने परिवार से गले मिले।

पैरालंपिक फर्राटा धावक पिस्टोरियस को गैर इरादतन हत्या के लिए पांच साल की सजा में से एक साल की सजा काटने के बाद पिछले साल अक्तूबर में जेल से रिहा किया गया था। अपील अदालत ने हालांकि दिसंबर में उन पर हत्या का मामला चलाने का आदेश दिया था। पिस्टोरियस ने 2013 में वैलेंटाइन डे के दिन तड़के रीवा को गोली मार दी थी और कहा था कि उन्होंने उसे गलती से चोर समझा। पिस्टोरियस ने अपने बेडरूम के टायलेट के दरवाजे को भेदते हुए चार गोलियां दागी थी। इस सजा के बावजूद शायद लंबी कानूनी लड़ाई खत्म नहीं हो क्योंकि पिस्टोरियस या फिर सरकार उनकी सजा की मियाद के खिलाफ अंतिम दौर की अपील कर सकती है।

भाषा एजेंसी

Advertisement

 

TAGS: South African, Paralympian, Oscar Pistorius दक्षिण अफ्रीका, पैरालंपियन, आस्कर पिस्टोरियस, सजा
OUTLOOK 06 July, 2016
Advertisement