Advertisement
18 July 2023

गतका खेल को अब राष्ट्रमंडल और ओलिंपिक खेलों में शामिल करवाने का लक्ष्य, राष्ट्रीय खेलों में मिल चुकी है एंट्री

गतका खेल को अब राष्ट्रमंडल और ओलिंपिक खेलों में शामिल करवाने का लक्ष्य, राष्ट्रीय खेलों में मिल चुकी है एंट्री | file photo

चंडीगढ़, वर्ल्ड गतका फेडरेशन और नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा गतका खेल को भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने के बाद अब अगला लक्ष्य इसे एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक खेलों में शामिल करवाना है। इसके अलावा उनकी योजना अंतरराष्ट्रीय स्तर की सर्वश्रेष्ठ गतका प्रशिक्षण एवं अनुसंधान अकादमी स्थापित करने की भी है।

गतका खेल की समृद्धि के लिए अपने विश्व दौरे पर अमेरिका पहुंचे विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने यह घोषणा गुरुद्वारा साहिब शहीद अकाली बाबा फूला सिंह जी, प्लेनफील्ड, इंडियाना में एक बैठक के दौरान की।

ग्रेवाल ने कहा कि नेशनल गतका एसोसिएशन की पहल के कारण भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने गतका को एक खेल के रूप में मान्यता देकर इसे 37वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया है। इससे पहले गतका खेल को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स और नेशनल स्कूल गेम्स में भी शामिल करवाया जा चुका है।

OUTLOOK 18 July, 2023
Advertisement