Advertisement
25 September 2016

साक्षी के कोच को अभी तक नहीं मिला है पुरस्कार

 रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने उन्हें पदोन्नति का वादा किया था लेकिन यह भी बस मुंह के शब्द ही बने हुए हैं। कुलदीप उत्तरी रेलवे में मुख्य टिकट इंस्पेक्टर हैं, उन्होंने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने पिछले एक महीने में हरियाणा सरकार और रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन यह बेकार ही गया है। साक्षी को 2011 से कोचिंग देने वाले कुलदीप ने पीटीआई से कहा, साक्षी के लिये भले ही बड़े नकद पुरस्कार हों और सुपर लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार हो, लेकिन मुझे कुछ नहीं मिला, यहां तक कि वादे भी अभी पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, मुझे एक भी पैसा नहीं मिला है। मैंने बार-बार चेक के लिये पूछा है लेकिन अधिकारी इसे टालते रहे हैं।

भाषा

TAGS: coach Kuldeep Malik, Sakshi Malik, कोच कुलदीप मलिक, साक्षी मलिक
OUTLOOK 25 September, 2016
Advertisement