Advertisement
29 October 2023

भारतीय स्टेट बैंक ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एम्बैसडर

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है।

बैंक ने एक बयान में कहा कि एसबीआई के ब्रांड एम्बैसडर के तौर पर धोनी विभिन्न विपणन और प्रचार अभियानों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

बयान के अनुसार, तनावपूर्ण स्थितियों में संयम बनाए रखने की उनकी उल्लेखनीय क्षमता और स्पष्ट सोच और दबाव में त्वरित निर्णय लेने की उनकी प्रसिद्ध क्षमता उन्हें देशभर में अपने ग्राहकों और हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए एसबीआई के साथ आदर्श विकल्प बनाती है।

Advertisement

एसबीआई ने कहा कि यह सहयोग विश्वसनीयता और नेतृत्व के मूल्यों को दर्शाते हुए अपने ग्राहकों के साथ गहरे संबंध बनाने की बैंक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, “इस साझेदारी के साथ हमारा लक्ष्य विश्वास, अखंडता और अटूट समर्पण के साथ राष्ट्र और अपने ग्राहकों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।”

TAGS: SBI, MS Dhoni, brand ambassador
OUTLOOK 29 October, 2023
Advertisement