Advertisement
27 September 2019

सौरव गांगुली निर्विरोध चुने गए सीएबी के अध्यक्ष, जुलाई-2020 तक पद पर रहेंगे

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के चुनाव अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सौरव गांगुली को निर्विरोध सीएबी का अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ चार अन्य अधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली जुलाई-2020 तक सीएबी के अध्यक्ष रहेंगे। इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान के मुताबिक 'कूलिंग ऑफ पीरियड' पर चले जाएंगे।

सुशांता रंजन ने किया ऐलान

प्रशासकों की समिति (सीओए) के आदेश के मुताबिक, सीएबी शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगी। सीएबी द्वारा जारी बयान में चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा कि मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव अधिकारी इस बात का ऐलान करता हूं कि निम्न लोगों को इनके पदों पर निर्विरोध चुना गया है।

Advertisement

दूसरी बार सीएबी के अध्यक्ष बने

गांगुली दूसरी बार सीएबी के अध्यक्ष बने हैं। 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली ने पहली बार यह पद संभाला था। डालमिया के बेटे अविशेक डालमिया अब सचिव होंगे। पहले वे संयुक्त सचिव थे। देबब्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है। देबाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में पद ग्रहण करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sourav Ganguly, elected, Chairman, CAB
OUTLOOK 27 September, 2019
Advertisement