Advertisement
20 October 2019

टेनिस स्टार राफेल नडाल ने की जिशा पेरेलो से शादी, 14 साल से कर रहे थे डेट

File Photo

स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल ने शनिवार को 14 साल पुरानी गर्लफ्रेंड जिशा पेरेलो से शादी की। 19 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल ने पेरेलो से पिछले साल सगाई की थी। इसी दौरान टेनिस स्टार ने शादी के लिए भी प्रप्रोज किया था। दोनों 2005 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नडाल-पेरेलो ने मलोरका में शादी की। शादी में चार दशकों तक स्पेन के राजा रहे जुआन कार्लोस प्रथम भी पहुंचे। इस दौरान करीब 350 मेहमान भी मौजूद थे। शादी की तस्वीरें अभी प्राइवेट रखी गई हैं।

कौन हैं पेरेलो

31 साल की पेरेलो इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ राफेल नडाल संस्थान में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। इस चैरिटेबल ट्रस्ट को नडाल ने 10 साल पहले शुरू किया था। नडाल और पेरेलो की मुलाकात टेनिस स्टार की बहन मैरिबेल ने कराई थी।

Advertisement

लाइमलाइट से दूर रहती हैं पेरेलो

पेरोलो खुद को लो प्रोफाइल रखती हैं। वे नडाल के मैच के दौरान कभी-कभी स्टेडियम में मौजूद दिखाई देती हैं। 33 साल के नडाल ने शादी के लिए उसी पैलेस चुना, जहां बीबीसी की मशहूर टेलीविजन सीरीज नाइट मैनेजर की शूटिंग हुई थी। इसी जगह पर वेल्स और रियाल मैड्रिड के लिए फुटबॉल खेलने वाले गैरेथ बेल और पूर्व टेनिस स्टार कार्लोस मोया ने भी शादी की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tennis star Rafael Nadal marriage, 14 years, Xisca Perello
OUTLOOK 20 October, 2019
Advertisement