Advertisement
23 July 2021

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आगाज, मैरीकॉम और मनप्रीत ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

Twitter

कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई यानी आज से हो चुकी है। 32वें ओलंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व छठी बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया है।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2021 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। इस सेरेमनी में कोरोना वायरस के चलते भारत के 22 एथलीट शामिल हुए हैं। उनके साथ 6 अधिकारी भी सेरेमनी में शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट किया, "आज से टोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत हो गई है। हम सभी भारतवासियों के प्यार और उम्मीदों के साथ हमारे सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश को ज़्यादा से ज़्यादा मेडल दिलाएंगे। टीम इंडिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

भारतीय दल ने किया स्टेडियम में प्रवेश

स्टेडियम में भारतीय दल ने किया प्रवेश। छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई की।

ब्रिटेन के ओलंपिक दल का प्रवेश

ब्रिटेन के ओलंपिक दल का प्रवेश। ओलंपिक चैंपियन हन्ना मिल्स और मोहम्मद सबिही ने किया नेतृत्व।

झंडा लेकर सबसे पहले बाहर आया ग्रीस

झंडा फहराने वाले एथलीट अब बाहर आने लगे हैं। ग्रीक दल पहले नंबर बाहर आया है।

20 सेकेंड तक की गई आतिशबाजी

जापान के सम्राट नारूहितो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थामस बाक के साथ स्टेडियम में पहुंचे। टोक्यो 2020 के प्रतीक को प्रदर्शित करने के लिये 20 सेकेंड तक नीली और सफेद रंग की आतिशबाजी गई गई, जिसे जापानी संस्कृति में शुभ माना जाता है।

ओलंपिक खेलों का आगाज आज से 

जापान की राजधानी टोक्यो में आज से ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन एक साल बाद देरी से ही कोविड 19 महामारी में ओलंपिक खेल खेले जा रहे हैं।

महामारी की वजह से ओलंपिक खेलों में कई बड़े बदलाव नजर आएंगे। खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के खतरे से बचाने के लिए बेहद सख्त बायो बबल बनाए गया है। इतना ही नहीं टोक्यो ओलंपिक मैदान पर बिना दर्शकों के ही खेले जा रहे हैं। महामारी ने हालांकि खिलाड़ियों की मुश्किलों को काफी बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी की वजह से खिलाड़ियों को हर दिन कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। बिना कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट से किसी भी खिलाड़ी को मैदान पर एंट्री नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं अगर कोई खिलाड़ी फाइनल में पहुंच गया है और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो उसे मेडल की रेस से पीछे हटना पड़ेगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tokyo Olympics, Opening Ceremony, Mary Kom, Manpreet Singh, Lead, Indian Contingent, टोक्यो ओलंपिक, ओपनिंग सेरेमनी, जारी, मैरीकॉम, मनप्रीत, भारतीय दल का नेतृत्व
OUTLOOK 23 July, 2021
Advertisement