Advertisement
27 August 2020

विराट कोहली के घर जनवरी में आएगा नया मेहमान, इंडियन टीम के कप्तान और पत्नी अनुष्का ने शेयर की तस्वीर

Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा कर एक बड़ी खुशखबरी दी है। अनुष्का शर्मा ने विराट संग एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।' यानी विराट के घर नया मेहमान आने वाला है। अनुष्का शर्मा गर्भवती हैं। अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Virat Kohli, Anushka Sharma
OUTLOOK 27 August, 2020
Advertisement