Advertisement
02 December 2018

हॉकी वर्ल्ड कप: बराबरी पर खत्म हुआ भारत-बेल्जियम के बीच मुकाबला

TWITTER

कलिंग स्टेडियम में भारत और बेल्जियम के बीच रविवार को खेले गया पूल सी का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने मैच में 2-2 गोल किए। मैच में पहला गोल आठवें मिनट में बेल्जियम के एलेक्जेंडर एंडरिक्स ने किया। पहले हाफ में हुआ ये एकलौता गोल था।

इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी की कोशिश की लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह मैच के पहले हाफ का अंत बेल्जियम की 1-0 की बढ़त के साथ हुआ। मैच के दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और तीसरे क्वार्टर में बराबरी करने में सफल रही।

भारत के लिए पहला गोल 40वें मिनट में हरमनप्रीत ने किया। इसके बाद चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने शानदार शुरुआत की और 47वें मिनट में सिमरनजीत सिंह गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस बढ़त को टीम इंडिया ने मैच के 56वें मिनट तक कायम रखा लेकिन 56वें मिनट में साइमन गोनार्ड ने गोल कर बेल्जियम को आखिरी पलों में हार के मुंह से निकाल लिया। इस तरह अंत में मुकाबला 2-2 से बराबर रहा।

TAGS: Hockey world cup 2018, india vs belgium, 2-2
OUTLOOK 02 December, 2018
Advertisement