Advertisement
28 November 2018

हॉकी वर्ल्ड कप: भारत की जीत से शानदार शुरुआत, साउथ अफ्रीका को 5-0 से हराया

TWITTER

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेल रही भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 5-0 से हरा दिया। चौथे और आखिरी क्वार्टर तक टीम इंडिया ने 5-0 की बढ़त बना रखी थी। भारत को पहली कामयाबी मनदीप सिंह ने दिलाई। इसके बाद आकाशदीप ने अपनी हॉकी स्टिक का कमाल दिखाते हुए गोल किया।

भारत के लिए तीसरा गोल सिमरनजीत सिंह ने किया। एक मिनट बाद ललित उपाध्याय ने तीसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले भारत को 4-0 से आगे कर दिया। आखिरी क्वार्टर का खेल शुरू होते ही सिमरनजीत सिंह ने एक बार फिर गोल दाग दिया। सिमरनजीत ने मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 5-0 से आगे कर दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Hockey world cup 2018, india, south africa, 5-0
OUTLOOK 28 November, 2018
Advertisement