Advertisement
09 October 2015

भारत ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

पहले क्वार्टर में भारतीयों ने गोल पर कई हमले बोले। आकाशदीप सिंह ने बाएं फ्लैंक से लगातार अच्छे मूव बनाए। भारत को दसवें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में बदला। मेजबान टीम के जवाबी हमलों को भारत के मजबूत डिफेंस ने नाकाम कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा। न्यूजीलैंड ने हालांकि 22वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।

आकाशदीप सिंह ने 41वें मिनट में रमनदीप सिंह को सटीक पास दिया जिसने इसे गोल में बदला। तीसरे क्वार्टर तक भारत 2-। से आगे था। चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने 52वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। भारत के लिए निर्णायक गोल 60वें मिनट में धरमवीर ने किया।

TAGS: Akashdeep, Cristchurch, Hockey, धरमवीर सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, रमनदीप सिंह
OUTLOOK 09 October, 2015
Advertisement