Advertisement
16 January 2018

न्यूजीलैंड में अचानक हॉकी टीम का मनोबल बढ़ाने पहुंचे राहुल द्रविड़

फोटो साभार- sreejesh p r

टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड आई भारतीय हॉकी टीम आज उस समय चकित रह गई जब दिग्गज क्रिकेटर और भारत की अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ उनसे मिलने पहुंचे।

भारतीय हॉकी टीम में वापसी करने वाले पूर्व कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने ट्विटर पर द्रविड़ के साथ फोटो साझा किया हैय़

उन्होंने लिखा ,‘‘महान क्रिकेटर से मिलकर काफी हौसला अफजाई हुई। वह इतने विनम्र हैं कि हॉकी टीम का मनोबल बढाने यहां आए। शुक्रिया राहुल भाई।'

Advertisement

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम यहां विश्व कप खेलने आई है और आज उसने पापुआ न्यू गिनी को दस विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पापुआ को 21.5 ओवर में आउट करने के बाद लक्ष्य आठ ओवर में हासिल कर लिया।

भारतीय हॉकी टीम चार देशों का टूर्नामेंट खेलने न्यूजीलैंड में है और कल उसे पहले मैच में जापान से खेलना है। यहां से माउंट मांगानुइ ज्यादा दूर नहीं है जहां अंडर-19 क्रिकेट टीम इस समय मौजूद है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: rahul dravid, under-19 world cup, hockey
OUTLOOK 16 January, 2018
Advertisement