Advertisement
06 August 2021

'ये हार नहीं है': भारतीय महिला हॉकी टीम को मिल रही हैं बधाइयां, पीएम से लेकर आम जनता तक ने सराहा

टोक्यो ओलंपिक में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच महिला हॉकी में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारत ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गया है। लेकिन भारत में लोग महिला टीम के प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि बेटियों का वहां तक पहुंचना ही प्रेरणादायक है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "इस टीम पर गर्व है। हम टोक्यो 2020 में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। हम महिला हॉकी में एक पदक से चूक गए लेकिन यह टीम न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है। टोक्यो 2020 में उनकी सफलता अधिक बेटियों को हॉकी के लिए प्रेरित करेगी।"

हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा कि वे ओलंपिक महिला हॉकी टीम के नौ सदस्यों को 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देंगे जो हरियाणा से हैं। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय टीम को टोक्यो ओलंपिक में उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।"

Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के पिता ने कहा कि यह हार नहीं बल्कि महिला हॉकी टीम द्वारा किए गए प्रयास की जीत है। वापसी पर रानी का खुशी-खुशी स्वागत किया जाएगा। भविष्य में कई लड़कियों को प्रेरित करेगी महिला हॉकी टीम।

वहीं भारतीय महिला टीम के कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन से हारने पर हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल की मां भावुक हो गईं।
उन्होंने कहा कि हार-जीत तो खेल का हिस्सा है। उन्हें यकीन है कि टीम फिर से जीतेगी।

गुरजीत कौर के भाई गुरचरण सिंह ने कहा कि यह वास्तव में नुकसान नहीं है। हमारी लड़कियों को इतनी दूर तक पहुंचना हमारे लिए गर्व की बात है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भारतीय महिला हॉकी टीम, टोक्यो ओलंपिक, महिला हॉकी टीम, हॉकी इंडिया, Indian Women's Hockey Team, Tokyo Olympics, Women's Hockey Team, Hockey India
OUTLOOK 06 August, 2021
Advertisement