Advertisement
07 August 2021

टोक्यो ओलंपिक: पदक की दौड़ से बाहर हुईं गोल्फर अदिति अशोक, चौथे नंबर पर बनाई जगह

ट्वीटर

टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्फ मैच में निराशा हाथ लगी है। ओलंपिक में गोल्फर अदिति अशोक ने चौथा स्थान हांसिल किया है। अदिति अशोक केवल एक शॉट के अंतर से मेडल से चूक गईं। हालांकि अदिति ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गोल्फर बन गई हैं। वहीं गोल्फ का गोल्ड मेडल अमेरिका ने जीत लिया है।

इससे पहले अदिति ने तीसरे दौर में पांच बर्डी और दो बोगी बनाई, जिससे उनका कुल स्कोर 12 अंडर का हो गया और वह तालिका में दूसरे स्थान पर थी। अमेरिका की नैली कोर्डा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे थी जिन्होंने उस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। अदिति के पास ओलंपिक गोल्फ में देश के लिए पहला पदक जीतने का मौका था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा है कि देश को उनसे पदक की उम्मीद है लेकिन वह इस दबाव को फिलहाल नहीं लेना चाहती।

अदिति के सेमीफाइनल मैच हारने के बाद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, "आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से आपने (अदिति अशोक) भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेला। धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई।"

TAGS: भारतीय गोल्फर, अदिति अशोक, टोक्यो ओलंपिक, गोल्फ मैच, indian golfer, aditi ashok, tokyo olympics, golf match
OUTLOOK 07 August, 2021
Advertisement