Advertisement
03 September 2021

टोक्यो पैरालंपिक: पुरुषों की हाई जंप में प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया सिल्वर, रचा नया एशियाई रिकॉर्ड

ट्विटर

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पुरुषों की हाई जंप (T64) में शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार (खेल वर्ग T44) ने रजत पदक जीता। सिल्वर मेडल के साथ ही 2.07 मीटर की छलांग लगाकर प्रवीण ने  नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद गौतमबुद्धनगर के जेवर में रहने वाले प्रवीण कुमार के घर पर भी जश्न का माहौल है।

बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार का यह मेडल भारत को मिला 11वां पदक है। उनके इस मेडल से देश की जनता काफी खुश है। देश के सभी जाने माने दिग्गजों ने उन्हें उनकी जीत पर ट्वीट कर बधाईयां दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष हाई जंप में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर ट्वीट कर प्रवीण कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

पीएम के साथ देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष हाई जंप में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रवीण कुमार की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष, दीपा मलिक ने कहा कि भारत के खाते में एक और मेडल आया है। प्रवीण कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है। अब भारत पैरा एथलेटिक्स में हाई जंप और जैवलिन के लिए जाना जाएगा। प्रवीण कुमार को बहुत-बहुत बधाई।

टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार द्वारा हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी मां ने कहा, 'यूपी मुझे इतनी खुशी है कि मैं उसे बयान नहीं कर सकती हूं। मैं यहीं चाहती हू कि प्रवीण कुमार खूब मेहनत करते रहे और देश का नाम रोशन करते रहे। उनका मन खेल-कूद में ज़्यादा रहा है।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: टोक्यो पैरालंपिक, प्रवीण कुमार, पुरुषों की हाई जंप, नया एशियाई रिकॉर्ड, 2.07 मीटर की छलांग, भारत को सिल्वर मेडल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, Tokyo Paralympics, Praveen Kumar, Men's High Jump, New Asian Record, 2.07m Jump, Silver Medal for
OUTLOOK 03 September, 2021
Advertisement