Advertisement
06 September 2022

रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, अब खेल सकते हैं विदेशी टी20 लीग

रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, अब खेल सकते हैं विदेशी टी20 लीग | ANI

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 35 वर्षीय रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर को अलविदा कह दिया था। हालांकि, संन्यास के बाद अब वह विदेशी टी20 लीग में खेलने के योग्य हो गये।

रैना ने 2021 तक आईपीएल खेलना जारी रखा था लेकिन 2022 सीज़न से पहले चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया।

रैना ने बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और सीएसके को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, "अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक पूर्ण सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करना चाहता हूं।"

Advertisement

उन्हें अगले साल होने वाली क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की नई टी 20 लीग में भी देखा जा सकता है, जिसमें सीएसके सहित आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली सभी छह टीमें शामिल हैं। रैना ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी खेल अक्टूबर 2021 में खेला जब वह अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के लिए खेले थे।

भारत के खिलाड़ी के रूप में रैना ने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 खेले। वह 2011 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।

TAGS: Suresh Raina, Mr IPL, BCCI, Indian Cricket, Retire, MS Dhoni
OUTLOOK 06 September, 2022
Advertisement